23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

फादर मैक्ग्रा को अंतिम विदाई कल

सुबह 8.30 से 9.30 के बीच लोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ के पूर्व डायरेक्टर फादर मैक्ग्रा के निधन के बाद सोमवार को उन्हें अंतिम विदाई दी जायेगी. एक्सएलआरआइ के टाटा अॉडिटोरियम परिसर के पास उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा. सुबह 8.30 बजे से लेकर 9.30 बजे के […]

सुबह 8.30 से 9.30 के बीच लोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ के पूर्व डायरेक्टर फादर मैक्ग्रा के निधन के बाद सोमवार को उन्हें अंतिम विदाई दी जायेगी. एक्सएलआरआइ के टाटा अॉडिटोरियम परिसर के पास उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा. सुबह 8.30 बजे से लेकर 9.30 बजे के बीच लोग फादर मैक्ग्रा का अंतिम दर्शन कर सकेंगे. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गोलमुरी स्थित संत जोसेफ चर्च में रखा जायेगा. यहां सोमवार की सुबह 10 बजे विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जायेगी. इस प्रार्थना सभा में ईसाई समाज के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. प्रार्थना सभा के बाद उनके पार्थिव शरीर को मानगो जेसु भवन ले जाया जायेगा, जहां उनके पार्थिव शरीर को दफनाया जायेगा. यह जानकारी एक्सएलआरआइ प्रबंधन की अोर से दी गयी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें