चांडिल डैम का दस गेट व गालूडीह बराज का सात गेट खोला
Advertisement
सुवर्णरेखा-खरकई का घटा जलस्तर
चांडिल डैम का दस गेट व गालूडीह बराज का सात गेट खोला नदी/डैम सुबह 8 बजे 10 बजे 12 बजे 2 बजे 4 बजे सुवर्णरेखा 122.94 122.70 122.76 122.54 122.30 खरकई 129.95 129.70 129.50 129.26 129.06 ब्यांगबिल 304.45 304.46 304.46 304.47 304.48 चांडिल 182.70 182.50 182.30 182.20 182.15 (नोट: सभी आकड़े गेज मीटर में) जमशेदपुर […]
नदी/डैम सुबह 8 बजे 10 बजे 12 बजे 2 बजे 4 बजे
सुवर्णरेखा 122.94 122.70 122.76 122.54 122.30
खरकई 129.95 129.70 129.50 129.26 129.06
ब्यांगबिल 304.45 304.46 304.46 304.47 304.48
चांडिल 182.70 182.50 182.30 182.20 182.15
(नोट: सभी आकड़े गेज मीटर में)
जमशेदपुर : सुवर्णरेेखा और खरकई नदी का जलस्तर दूसरे दिन गुरुवार को बारिश नहीं होने के कारण आंशिक रूप से घटा है. फिर भी नदी खतरे के निशान के ऊपर ही बह रहा है. गुरुवार सुबह आठ बजे सुवर्णरेखा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर 122.94 गेज मीटर तक रहा, जो शाम में घट कर 122.30 गेज मीटर तक पहुंच गया. इधर, गुरुवार सुबह आठ बजे चांडिल डैम का चार गेट चार मीटर अौर चार गेट साढ़े तीन मीटर अौर दो गेट तीन मीटर खोल कर 4,023.23 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसी तरह गालूडीह बराज से 4,446.08 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. 24 घंटे बाढ़ की मॉनिटरिंग की जा रही है
: एसडीओ. धालभूम एसडीओ प्रभात कुमार ने बताया कि शहर बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है. बुधवार रात को सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मानगो समेत कई निचले इलाके के घरों में पानी घुस गया था, जो गुरुवार को घटने के साथ निकल गया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement