नशे के खिलाफ यूसेट के विद्यार्थियों ने उठायी आवाज, नुक्कड़ नाटक और डांस ड्रामा से दिया संदेश

हजारीबाग के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। कुलपति ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूसेट) में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त और अनुशासित जीवन के लिए प्रेरित किया गया.

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में देश का दायित्व संभालेंगे. इसलिए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना होगा. उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों के सामाजिक कार्यों की सराहना की.

यूसेट निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा ने स्वागत भाषण दिया. विद्यार्थियों ने अर्चना रीना धान के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक और डांस ड्रामा के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. कुलपति ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर भी इनके मंचन की बात कही. ब्रह्माकुमारी बहन हर्षा के निर्देशन में ध्यान व मेडिटेशन कराया गया.

इसके बाद विद्यार्थियों को नशामुक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की शपथ दिलायी गयी. रक्षाबंधन कार्यक्रम में एक-दूसरे की सुरक्षा का संकल्प लिया गया. मौके पर बहन दीप्ति, माधुरी, जया, डॉ सुकल्याण मोइत्रा समेत शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >