हजारीबाग में अनियंत्रित ट्रेलर बना काल: बस और टेंपो को मारी टक्कर, दुकानदार समेत 2 की मौत, दर्जनों घायल

Hazribagh Road Accident: हजारीबाग के चरही घाटो चौक पर शनिवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से भीषण सड़क हादसा हुआ. ट्रेलर ने बस और टेंपो को टक्कर मार दी, जिसमें फल दुकानदार समेत 2 लोगों की मौत हो गयी और 12 घायल हैं.

Hazaribagh Road Accident, हजारीबाग (आनंद सोरेन/जय नारायण): हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र स्थित चरही घाटो चौक में शनिवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है.

ट्रेलर का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च की सुबह लगभग 9:15 बजे एक ट्रेलर (आरजे 52 जीए 2501) का ब्रेक अचानक फेल हो गया. ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रेलर ने आगे चल रही एक टेंपो और सागर बस (जेएच 02 बीटी 5683) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे फल बेच रहे दुकानदार निमाडीह निवासी उदय सिंह (उम्र- 45 वर्ष), की मौत हो गयी. दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गयी, जबकि करीब 10 से 12 लोग घायल हैं.

Also Read: धनबाद डिप्टी मेयर के लिए ‘आर-पार’: अरुण चौहान बनाम मेनका सिंह में कौन मारेगा बाजी? ‘नंबर गेम’, शुरू

2 घंटे बाधित रहा चरही NH

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया. हादसे के कारण चरही नेशनल हाइवे पर लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी. समाचार लिखे जाने तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और पुलिस यातायात सामान्य कराने में जुटी हुई थी.

Also Read: बिना गैस मिले ही आ रहा डिलीवरी का मैसेज, ‘प्रभात खबर’ की हेल्पलाइन नंबर में खुल गयी पोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >