डीसी के आदेश के बाद सड़क की मरम्मत शुरू

हजारीबाग : एनएच-100 हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग में मरम्मति कार्य में गड़बड़ी के मामले में डीसी रविशंकर शुक्ल ने गंभीरता बरती है. डीसी ने मरम्मति कार्य में सुधार लाने को लेकर एनएच के कार्यपालक अभियंता रवींद्र कुमार सिंह को तलब किया है. शीघ्र ही कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया. इसके बाद रविवार को मरम्मति कार्य […]
हजारीबाग : एनएच-100 हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग में मरम्मति कार्य में गड़बड़ी के मामले में डीसी रविशंकर शुक्ल ने गंभीरता बरती है. डीसी ने मरम्मति कार्य में सुधार लाने को लेकर एनएच के कार्यपालक अभियंता रवींद्र कुमार सिंह को तलब किया है. शीघ्र ही कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया. इसके बाद रविवार को मरम्मति कार्य कर रहे
सिद्धू कंस्ट्रक्शन ने पुन: मरम्मति कार्य प्रारंभ किया. संवेदक ने मेरू से लेकर नूतन नगर तक कई स्थानों पर मरम्मति कार्य जोरशोर से शुरू किया. ज्ञात हो कि मरम्मति कार्य में गड़बड़ी से संबंधित समाचार 18 फरवरी को प्रभात खबर में प्रकाशित हुई थी. जिसके बाद डीसी रविशंकर शुक्ला ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










