पत्थलगड्ढा में वज्रपात से दो की मौत, कई घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

पत्थलगड्ढा : थाना क्षेत्र के मेराल पंचायत के ग्राम खैड़ा में मंगलवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक ही परिवार के नौ सदस्य घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में दो सगे भाई नंदलाल यादव (20 वर्ष) व […]
विज्ञापन
पत्थलगड्ढा : थाना क्षेत्र के मेराल पंचायत के ग्राम खैड़ा में मंगलवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक ही परिवार के नौ सदस्य घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में दो सगे भाई नंदलाल यादव (20 वर्ष) व शिबू यादव (15 वर्ष), पिता-कामेश्वर यादव की मौत हो गयी. वहीं अन्य घायलों में कामेश्वर यादव, रामलखन यादव, केशो यादव, बिगनी देवी, सुनैना देवी, पूनम कुमारी व सरस्वती कुमारी शामिल है.
सभी घायलों को स्थानीय क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार सभी लोग सभी लोग खेत में काम कर रहे थे. तभी जोरदार बारिश शुरू हो गयी. सभी लोग बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिप गये. तभी वज्रपात हुई और सभी लोग उसकी चपेट में आ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










