Advertisement
रांची से चोरी गयी 12 बाइक जब्त, सात हिरासत में
बड़कागांव : बड़कागांव पुलिस रांची से चोरी गयी 12 मोटरसाइकिलें जब्त की है. वहीं सात लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी बाइक को बड़कागांव में खपाने की तैयारी थी. इस बाबत रांची पुलिस ने बड़कागांव पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद बड़कागांव पुलिस ने कार्रवाई कर सफलता हासिल की. पकड़े गये अपराधियों में तालो […]
बड़कागांव : बड़कागांव पुलिस रांची से चोरी गयी 12 मोटरसाइकिलें जब्त की है. वहीं सात लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी बाइक को बड़कागांव में खपाने की तैयारी थी. इस बाबत रांची पुलिस ने बड़कागांव पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद बड़कागांव पुलिस ने कार्रवाई कर सफलता हासिल की.
पकड़े गये अपराधियों में तालो महतो, सुबोध पांसी, प्रेम महतो (तीनों ग्राम चोरका),अशोक कुमार,नवीन कुमार (दोनों ग्राम पडेरिया) व सिरमा निवासी आजम खान शामिल हैं. बताया जाता है कि उक्त सभी वाहनों को चोरका निवासी गांगों साव (पिता-कोल्हा साव) द्वारा हिरासत में लिये गये लोगों के पास बेचा जाता था. पुलिस की छापामारी जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement