झारखंड पीपुल्स पार्टी का 20 को हजारीबाग बंद

हजारीबाग : झारखंड पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण मेहता ने 20 मार्च को हजारीबाग बंद की घोषणा की है. प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा है कि स्थानीय नीति को लागू करने की मांग को लेकर बंद आह्वान किया गया है. 19 मार्च को झारखंड में चक्का जाम करने एवं दफ्तर बंद करने को […]
हजारीबाग : झारखंड पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण मेहता ने 20 मार्च को हजारीबाग बंद की घोषणा की है. प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा है कि स्थानीय नीति को लागू करने की मांग को लेकर बंद आह्वान किया गया है.
19 मार्च को झारखंड में चक्का जाम करने एवं दफ्तर बंद करने को लेकर मशाल जुलूस निकाला जायेगा. बंद को सफल बनाने में झपीपा के अलावा आदिवासी मूलवासी, जनाधिकार मंच, खतियानी परिवार, केंद्रीय सरना समिति, सामुदायिक पारा शिक्षक संघ, मुसलिम युवा फ्रंट, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा समेत दर्जनों सामाजिक संगठनों के लोग जुटे हैं. यह जानकारी प्रवीण मेहता ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










