भूतपूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2015 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती 31 दिसंबर को संत कोलंबा कॉलेज के पास स्थित केबी सहाय पार्क में मनायी जायेगी. उनका जन्म 31 दिसंबर 1898 में बिहार के शेखपुरा गांव में हुआ था. वे दो अक्तूबर 1963 से पांच मार्च 1968 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने हजारीबाग […]
विज्ञापन
हजारीबाग : बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती 31 दिसंबर को संत कोलंबा कॉलेज के पास स्थित केबी सहाय पार्क में मनायी जायेगी. उनका जन्म 31 दिसंबर 1898 में बिहार के शेखपुरा गांव में हुआ था. वे दो अक्तूबर 1963 से पांच मार्च 1968 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने हजारीबाग में केबी महिला कॉलेज, रूकमणि पुस्तकालय भी खुलवाया था.
1946 की अंतरिम सरकार के मंत्रीमंडल में भी उन्हें राजस्व, वन व आदिवासी कल्याण विभाग का प्रभारी मंत्री बनाया गया था. उनके सात पुत्र नीलकंठ प्रसाद, सुकेश्वर प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद, मुरली मनोहर प्रसाद, राधाकांत सहाय, श्रीकांत सहाय व तीन पुत्री गीता, मीणा, उषा थी. उनके पिता का नाम मुंशी गंगा प्रसाद था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










