हजारीबाग में घूस लेते राजस्वकर्मी पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़कागांव अंचल के राजस्व कर्मचारी अजय कुमार सिंह को पांच हजार रुपये घूस लेते पकड़ा. वह अपने आवास कस्तूरीखाप कदमा में ढेंगा पंचायत के कदमाडीह निवासी प्रभात रंजन से रसीद काटने के नाम पर घूस ले रहा था. गिरफ्तारी के साथ ही निगरानी टीम ने राजस्व […]

विज्ञापन

हजारीबाग : निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़कागांव अंचल के राजस्व कर्मचारी अजय कुमार सिंह को पांच हजार रुपये घूस लेते पकड़ा. वह अपने आवास कस्तूरीखाप कदमा में ढेंगा पंचायत के कदमाडीह निवासी प्रभात रंजन से रसीद काटने के नाम पर घूस ले रहा था. गिरफ्तारी के साथ ही निगरानी टीम ने राजस्व कर्मचारी के घर की तलाशी ली. उसके घर से 22 लाख रुपये नकद मिले.

घर की दोबारा तलाशी लेने पर 22 लाख रुपये की जमीन के कागजात, 15 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपोजिट, एलआइसी में निवेश से संबंधित कागजात, तीन वाहनों के कागजात और लाखों रुपये के जेवरात बरामद हुए. राजस्व कर्मचारी से निगरानी कोषांग में पूछताछ की गयी. मौके पर निगरानी आइजी मुरारी लाल मीणा, हजारीबाग के डीआइजी उपेंद्र कुमार, निगरानी एसपी आलोक कुमार भी मौजूद थे. पूछताछ के बाद निगरानी की टीम आरोपी अजय को रांची ले गयी. शेष पेज

क्या है मामला : बड़कागांव अंचल स्थित ढेंगा पंचायत के कदमाडीह गांव के प्रभात रंजन की शिकायत पर निगरानी ने यह कार्रवाई की. प्रभात रंजन की मां फुलिया देवी के नाम रसीद काटने का अनुरोध कर्मचारी अजय कुमार सिंह से की गयी थी. रसीद काटने के नाम पर उससे पांच हजार रुपये घूस की मांग की गयी.

प्रभात रंजन ने इसकी शिकायत निगरानी कोषांग के डीएसपी प्राण रंजन से की. प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पायी गयी. निगरानी की टीम ने टीम गठित कर जाल बिछाया. छापामारी दल में निगरानी की 11 सदस्यीय टीम शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola