दूल्हा के साथ बंधक बने बराती हुए मुक्तचौपारण. चतरा जिला के सेवाल करमा गांव में बंधक बनाये गये दूल्हा सहित बराती को करीब 20 घंटे बाद मुक्त कराया गया. शुक्रवार देर रात मुक्त हुआ दूल्हा अनुज कुमार यादव तथा सभी बराती बिना दुल्हन लिए अपना गांव लौट गये. बराती को मुक्त्त होने के लिए आर्थिक दंड की भी भरपाई करनी पड़ी है. इसके बाद समाज के गण्यमान्य लोगों के प्रयास से मामला शांत हो सका. क्या है मामला : चौपारण के बरहमोरिया गांव से अनुज कुमार यादव (पिता पितो यादव) की बरात गुरुवार रात सेवाल करमा गयी थी. शादी का रस्म कुछ ही देर में शुरू होने वाली थी कि किसी ने अफवाह फैला दिया कि लड़का को एचआइवी है. सूचना के बाद लड़की पक्ष के लोग शादी करने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं आक्रोशित लड़की पक्ष के लोगों ने सभी बराती को दूल्हा सहित बंधक बना लिया. बड़ी मशक्कत के बाद दूसरे दिन देर रात को आर्थिक दंड देने के बाद लड़की वालों ने दूल्हा सहित बराती को मुक्त कर दिया.
Advertisement
बिना दुल्हन लिए देर रात लौटी बारात
दूल्हा के साथ बंधक बने बराती हुए मुक्तचौपारण. चतरा जिला के सेवाल करमा गांव में बंधक बनाये गये दूल्हा सहित बराती को करीब 20 घंटे बाद मुक्त कराया गया. शुक्रवार देर रात मुक्त हुआ दूल्हा अनुज कुमार यादव तथा सभी बराती बिना दुल्हन लिए अपना गांव लौट गये. बराती को मुक्त्त होने के लिए आर्थिक […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement