23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शेक्सपियर की जयंती मनायी गयी

हजारीबाग. डीएवी पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी के महान कवि एवं नाटककार विलियम शेक्सपियर की 450 वीं जयंती मनायी गयी. विद्यार्थियों ने शेक्सपियर के नाटकों के चर्चित पात्रों की तसवीरें बनायी. एकल अभिनय भी प्रस्तुत किया. विद्यालय के प्राचार्य अशोक कु मार ने कहा कि शेक्सपियर के सभी नाटक विश्व साहित्य की धरोहर है. उनकी जयंती […]

हजारीबाग. डीएवी पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी के महान कवि एवं नाटककार विलियम शेक्सपियर की 450 वीं जयंती मनायी गयी. विद्यार्थियों ने शेक्सपियर के नाटकों के चर्चित पात्रों की तसवीरें बनायी. एकल अभिनय भी प्रस्तुत किया. विद्यालय के प्राचार्य अशोक कु मार ने कहा कि शेक्सपियर के सभी नाटक विश्व साहित्य की धरोहर है. उनकी जयंती पुस्तक दिवस के रूप में मनायी जाती है. शेक्सपियर के साहित्य पर आधारित प्रश्नोत्तरी में काजल, तथागत, मयंक, आशीष,सिद्धार्थ, शिवांगी, विशाल, पीयूष, श्वेता,शिफा,निधि ने हिस्सा लिया. निर्णायक की भूमिका किरण मिश्रा,बलदेव पांडेय एवं उमेश गुप्ता ने निभायी. संयोजन संपा श्रीवास्तव तथा अनन्या ने किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें