चुरचू. दामोदर महिला मंडल चुरचू का पांचवां वार्षिक अधिवेशन रोशनी ध्रुव उवि में हुआ. उदघाटन आंगो पंचायत के मुखिया धनेश्वर सिंह, जिप सदस्य परमेश्वर महतो एवं मंडल की अध्यक्ष सुवासो देवी ने किया. महिलाओं ने जुलूस निकाला. कार्यक्रम में मंडल ने वार्षिक उपलब्धियों क ी जानकारी दी गयी. मिल जुल कर काम करने का संकल्प लिया. रीता एक्का ने कहा कि हमारा संगठन ने किसानों को खेती की नयी तकनीक की जानकारी दी. जिससे प्रखंड के काफी संख्या में किसान लाभान्वित हुए. बकरी एवं मछली पालन का प्रशिक्षण दिया.मंडल की महिलाओं ने हिंसामुक्त और भेदभाव रहित समाज बनाने की पहल करने का निर्णय लिया.संचालन किरण देवी ने किया. मौके पर प्रभात कुमार, वरुण सिंह, शिशिर साहू, ज्योति सिंह,निरंजन कुमार सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
BREAKING NEWS
Advertisement
दामोदर महिला मंडल का पांचवां वार्षिक अधिवेशन
चुरचू. दामोदर महिला मंडल चुरचू का पांचवां वार्षिक अधिवेशन रोशनी ध्रुव उवि में हुआ. उदघाटन आंगो पंचायत के मुखिया धनेश्वर सिंह, जिप सदस्य परमेश्वर महतो एवं मंडल की अध्यक्ष सुवासो देवी ने किया. महिलाओं ने जुलूस निकाला. कार्यक्रम में मंडल ने वार्षिक उपलब्धियों क ी जानकारी दी गयी. मिल जुल कर काम करने का संकल्प […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement