Advertisement
रांची से जा रही बस पेड़ से टकरायी, दो की मौत, 50 घायल
हजारीबाग : हजारीबाग शहर से 10 किमी दूर हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग पर सिलवार पहाड़ के पास यात्राी बस भानु (बीआर 11 एन/9995) पेड़ से टकरा गयी. घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. 50 लोग घायल हुए हैं. इनमें पांच की स्थिति गंभीर है. घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है. बस रांची से […]
हजारीबाग : हजारीबाग शहर से 10 किमी दूर हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग पर सिलवार पहाड़ के पास यात्राी बस भानु (बीआर 11 एन/9995) पेड़ से टकरा गयी. घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. 50 लोग घायल हुए हैं. इनमें पांच की स्थिति गंभीर है. घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है. बस रांची से पूर्णिया जा रही थी. मृतकों में मो अब्दुला (पिता हबीबुल्ला, उत्तर दिनाजपुर, प बंगाल) और बस का चालक शामिल हैं.
जोरदार थी टक्कर : टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनायी पड़ी. वहां से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट का तार भी टूट कर गिर गया. आसपास के लोगों को पहले तो कुछ समझ में नहीं आया. बाद में खबर मिलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे. सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. क्रेन की मदद से बस को हटाया गया. दोनों शवों और घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है कि बस काफी तेज गति में थी. घटना के बाद हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग जाम हो गया. तार गिरने से मेरू, दारू सहित आसपास के दर्जनों गांव में अंधेरा छा गया.
घायलों में रांची के भी : रांची के संत कुमार, प्रियंका सिंह, हर्ष राज, संजय सिंह, आशीष केरकेट्टा, शहनाज खातून (हिंदपीढ़ी), अररिया के महेश प्रसाद, दिवाकर, गुंजा देवी,अयूब खान, चंदन, मनोज मंडल, महेश बिगा, पटना के सुबोध कुमार, संजय, लातेहार के बिहारी लाल अग्रवाल, कोलकाता के एनामुल, अवधेश, मध्य प्रदेश के रणवीर आदि शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement