3 हैज60, संथाली आरकेस्ट्रा का पोस्टर. चुरचू. प्रखंड के गांेदवार जुवान संथाल समाज के लोग अपनी संथाली संस्कृति को बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. जुवान संथाल समाज गोंदवार का गठन 2013 में किया गया. लुप्त हो रही अपनी संथाली संस्कृति को बचाने के लिए झारखंड के प्रख्यात संथाली कलाकारांे ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागृत करने का काम कर रहे हैं. इसके साथ- साथ शिक्षा, खेलकूद व सामाजिक क्षेत्रों में भी बेहतर करने में प्रयासरत हंै. 28 को संथाली ड्रामा का आयोजन : 28 को गोंदवार फुटबॉल मैदान मेंं जुवान संथाल समाज ने संथाली ड्रामा सांंवता ई दो ओकोय का आयोजन किया है. इसमें झारखंड के चर्चित संथाली कलाकार नृत्य,संगीत प्रस्तुत करेंगे. जुवान संथाल समाज के अध्यक्ष बाबूलाल हेंब्रोम व कोषाध्यक्ष सुनित कुमार हेंब्रोम ने कहा कि हमारा उद्देश्य लुप्त हो रही संथाली संस्कृति को बचाना है. कार्यकमों में पुरुलिया पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. जुवान संथाल समाज के प्रमुख कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष बाबूलाल हेम्ब्रोम, सचिव बीरू मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुनित कुमार हेंब्रोम, सहसचिव लालजी हेंब्रोम, सदस्य में हरिलाल सोरेन, सनू मुर्मू, बबलु मुर्मू, सुखदेव हेंब्रोम , जगदेव हेंब्रोम, मोतीलाल मुर्मू, राजेंद्र साव, बासमति मुर्मू, सुखदेव किस्कू, लजरूस सोरेन, काली चरण हेंब्रोम, रोहित हेंब्रोम, राजू टुडू, मनोज सोरेन, शनि हेंब्रोम, अंजना सोरेन, ललिता मुर्मू, हिरामनी हेंब्रोम, संजय मुर्मू, मोहन हेंब्रोम आदि शामिल हंै.
Advertisement
स्ंाताली संस्कृति को बचाने में लगे हैं जुवान संथाल समाज के लोग
3 हैज60, संथाली आरकेस्ट्रा का पोस्टर. चुरचू. प्रखंड के गांेदवार जुवान संथाल समाज के लोग अपनी संथाली संस्कृति को बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. जुवान संथाल समाज गोंदवार का गठन 2013 में किया गया. लुप्त हो रही अपनी संथाली संस्कृति को बचाने के लिए झारखंड के प्रख्यात संथाली कलाकारांे ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement