22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विकसित जिला बनेगा हजारीबाग: यशवंत

हजारीबाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 फरवरी को हजारीबाग आगमन और रेलवे उदघाटन कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक हुई. बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने के लिए जिले भर से जनता रेलवे स्टेशन आये. हजारीबाग झारखंड का विकसित […]

हजारीबाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 फरवरी को हजारीबाग आगमन और रेलवे उदघाटन कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक हुई. बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने के लिए जिले भर से जनता रेलवे स्टेशन आये. हजारीबाग झारखंड का विकसित जिला बनेगा.
प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि यशवंत सिन्हा के प्रयास का परिणाम है हजारीबाग में रेल आयी. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि उदघाटन समारोह में ऐतिहासिक भीड़ होगी. बैठक में जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, महामंत्री अनिल मिश्र, सुरेंद्र सिन्हा, कुमार महेश सिंह समेत कई लोग शामिल हुए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें