21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राज्य का मान-सम्मान मुद्दा बनेगा

भारतीय जनता पार्टी युवा मोरचा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक इंडोर स्टेडियम हजारीबाग में रविवार को हुई. मुख्य अतिथि पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं. हमारा लक्ष्य झारखंड की सभी सीट जीत कर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाना है. झारखंड का संपूर्ण विकास करना है. श्री […]

भारतीय जनता पार्टी युवा मोरचा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक इंडोर स्टेडियम हजारीबाग में रविवार को हुई. मुख्य अतिथि पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं. हमारा लक्ष्य झारखंड की सभी सीट जीत कर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाना है. झारखंड का संपूर्ण विकास करना है. श्री सिन्हा ने कहा कि झारखंड में ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा जोरों पर चल रहा था. आचार संहिता लगते ही इस पर विराम लग गया.

झारखंड की मान-सम्मान की लड़ाई इस चुनाव में देखने को मिलेगा. झारखंड को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाना है तो युवाओं को सामने आना होगा. इसमें युवा मोरचा की भूमिका अहम होगी. झारखंड में तिकड़म की राजनीति होती है. इस राजनीति से राज्य के लोगों को मुक्ति दिलाना है. वर्तमान सरकार के मंत्री जेल में बंद हैं. इसी से हेमंत सरकार के कार्यकाल का पता चलता है. भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री सह पटना के विधायक नितिन नवीन ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं. कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से जो भी निर्देश दिया जायेगा उसका पालन करेंगे. इस बार के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता दम-खम के साथ जुटेंगे. उन्होंने कहा कि हरियाणा व महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की भागीदारी अहम रही. अध्यक्षता भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि प्रकाश टुन्ना व संचालन सतीश सिन्हा ने किया.

धन्यवाद ज्ञापन आशीष सोनी ने की. कार्यकर्ता सम्मेलन में चतरा, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो व हजारीबाग के भाजयुमो जिला कमेटी व प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, अमरेंद्र गुप्ता, कुमार महेश सिंह, राजकुमार लाल, अशोक मिश्र, अविनेश कुमार सिंह, सतीश सिन्हा, अप्रिता चौधरी, सरयू राय, विकास सिन्हा, संगीत सोनल, निशिकांत कुमार, भाजपा के मीडिया प्रभारी सुमन कुमार पप्पू, सुबोध राय, अजय राणा, सुनील यादव, प्रफुल्ल कुमार सिंह, सुनील यादव, अजरुन साव समेत भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता

उपस्थित थे.

भारतीय जनता पार्टी युवा मोरचा के राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक नितिन नवीन ने कहा कि पूरे झारखंड में 31 अक्तूबर से युवा मार्च निकाला जायेगा. जिसका स्लोग्न होगा चलो मोदी के सपनों के भारत बनाओ, कांग्रेस मुक्त झारखंड बनाओ. एक नवंबर से चार नवंबर तक प्रत्येक वार्ड तथा पंचायत स्तर पर नमो युवा चौपाल लगाया जायेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया है. विकास कार्यो को जमीन पर उतारा जा रहा है. पांच से 10 नवंबर तक जिला स्तर पर जिला जोहार कार्यक्रम होगा. इसमें प्रदेश के विधायक, पदाधिकारी शिरकत करेंगे. बूथ स्तर की कमेटी को भी मजबूत किया जा रहा है. सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा. भाजयुमो से युवा काफी संख्या में जुड़ रहे हैं. युवा ही पार्टी के रीढ़ हैं. इस मौके पर प्रदेश मंत्री सुबोध राय, हजारीबाग के प्रभारी सतीश सिन्हा, रवि प्रकाश कुन्ना, जिलाध्यक्ष आशीष सोनी, विकास सिन्हा, अजय राणा, संगीत सोनल, सुमन कुमार पप्पू, सरयू राय, अशोक मिश्र, अनिवेश कुमार सिंह, अप्रिता चौधरी, सुनील यादव, प्रफुल्ल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

भाजयुमो का युवा मार्च 31 से : नितिन

भारतीय जनता पार्टी युवा मोरचा के राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक नितिन नवीन ने कहा कि पूरे झारखंड में 31 अक्तूबर से युवा मार्च निकाला जायेगा. जिसका स्लोग्न होगा चलो मोदी के सपनों के भारत बनाओ, कांग्रेस मुक्त झारखंड बनाओ. एक नवंबर से चार नवंबर तक प्रत्येक वार्ड तथा पंचायत स्तर पर नमो युवा चौपाल लगाया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया है. विकास कार्यो को जमीन पर उतारा जा रहा है. पांच से 10 नवंबर तक जिला स्तर पर जिला जोहार कार्यक्रम होगा. इसमें प्रदेश के विधायक, पदाधिकारी शिरकत करेंगे. बूथ स्तर की कमेटी को भी मजबूत किया जा रहा है. सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा. भाजयुमो से युवा काफी संख्या में जुड़ रहे हैं. युवा ही पार्टी के रीढ़ हैं. इस मौके पर प्रदेश मंत्री सुबोध राय, हजारीबाग के प्रभारी सतीश सिन्हा, रवि प्रकाश कुन्ना, जिलाध्यक्ष आशीष सोनी, विकास सिन्हा, अजय राणा, संगीत सोनल, सुमन कुमार पप्पू, सरयू राय, अशोक मिश्र, अनिवेश कुमार सिंह, अप्रिता चौधरी, सुनील यादव, प्रफुल्ल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें