कुंठित हो रही है खिलाड़ियों की प्रतिभा
Updated at : 21 Nov 2019 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन जर्जर खेल के मैदान के कारण इनकी प्रतिभा कुंठित हो रही है. खिलाड़ियों के पास संसाधनों की भी कमी है. नतीजा खिलाड़ी प्रखंड में ही घूंट रहे हैं. इन पर अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है. उबड़-खाबड़ मैदान में खिलाड़ी चोट […]
विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन जर्जर खेल के मैदान के कारण इनकी प्रतिभा कुंठित हो रही है. खिलाड़ियों के पास संसाधनों की भी कमी है. नतीजा खिलाड़ी प्रखंड में ही घूंट रहे हैं. इन पर अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है. उबड़-खाबड़ मैदान में खिलाड़ी चोट के शिकार हो रहे हैं.
प्रखंड मुख्यालय का खेल मैदान प्लस टू हाई स्कूल परिसर में है. यहां प्रखंड व जिला स्तरीय खेल होता है. इस मैदान के सुंदरीकरण की घोषणा नेताओं से लेकर अफसरों तक ने की, लेकिन स्थिति यथावत है. कई दशक से यहां स्टेडियम नहीं बना. कर्णपुरा कॉलेज में भी स्टेडियम का निर्माण हो रहा था, लेकिन वह भी अधूरा रहा.
इन मैदानों की भी
स्थिति खराब
बड़कागांव हाई स्कूल मैदान, चोरका, पडरिया, चंदौल, बचवरिया मैदान, होरम खेल मैदान, बादम का खेल मैदान, पुंदौल के कर्बला मैदान, मरदू सोती, महुगाईकला, गोंदलपुरा, बाबूपारा, हरली हाई स्कूल, चेपाखुर्द का खौरा मैदान की स्थिति दयनीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




