पिस्तौल की नोंक पर विवाहिता का अपहरण

Updated at : 18 Oct 2019 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्तौल की नोंक पर विवाहिता का अपहरण

बरकट्ठा : प्रखंड के ग्राम बरवां से एक विवाहिता को पिस्तौल की नोक पर अगवा करने का मामला सामने आया है. इस बाबत बरवां निवासी धन्नु प्रसाद ने लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना में दिया है. दर्ज आवेदन के अनुसार रात करीब 10 बजे कुछ लोग उसके घर पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया. इसके बाद पांच […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : प्रखंड के ग्राम बरवां से एक विवाहिता को पिस्तौल की नोक पर अगवा करने का मामला सामने आया है. इस बाबत बरवां निवासी धन्नु प्रसाद ने लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना में दिया है. दर्ज आवेदन के अनुसार रात करीब 10 बजे कुछ लोग उसके घर पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया. इसके बाद पांच लोग जबरन घर के अंदर घुसे.

घर में पत्नी के साथ मारपीट की और मायके आयी विवाहिता पुत्री को जबरन बोलेरो से ले गये. रोकने की कोशिश करने पर गांव के ही रवि कुमार ने पिस्तौल दिखाकर कहा कि वे लोग महाकाल ग्रुप के आदमी हैं. विरोध करने पर जान मारने की धमकी देते हुए उनके पास से 12 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. अपहृत युवती के पिता ने पुलिस से अपनी पुत्री की खोजबीन करने की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola