हजारीबाग : बरियौन रेलवे पुल का हाई बैरियर गिरा, पलमा-केशवारी रोड जाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2019 4:38 PM

विज्ञापन

चलकुशा : बरियौन में हाइवा ट्रक के टक्कर से रेलवे पुल का हाई बैरियर गिर गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. बैरियर गिरने से पलमा-केशवारी रोड पूरी तरह से जाम हो गया. ग्रामीणों के अनुसार रात के करीब आठ बजे हाइवा ट्रक के टक्‍कर से बैरियर गिर गया. यह सड़क बरकठ्ठा, परसाबाद से सरिया, गिरीडीह, […]

विज्ञापन

चलकुशा : बरियौन में हाइवा ट्रक के टक्कर से रेलवे पुल का हाई बैरियर गिर गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. बैरियर गिरने से पलमा-केशवारी रोड पूरी तरह से जाम हो गया.

ग्रामीणों के अनुसार रात के करीब आठ बजे हाइवा ट्रक के टक्‍कर से बैरियर गिर गया. यह सड़क बरकठ्ठा, परसाबाद से सरिया, गिरीडीह, बगोदर आदि को जोड़ती है. सड़क जाम होने से दूर -दूर से आने वाले राहगीरों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

समाचार लिखे जाने तक अवरोध को न तो रेलवे द्वारा हटाया गया था और न पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा. बताया जा रहा है कि पुल के नीचे बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गये हैं, जहां रोजाना दुर्घटनायें होती रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola