चौपारण : खालसा होटल के पास से सरसों तेल लदा टैंकर और खलासी लापता, थाने में मामला दर्ज

चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित सरदारपुर के खालसा होटल से हाथरस, यूपी से हुगली, बंगाल जा रहा सरसों तेल से लदा टैंकर संख्या यूपी 62एटी 2670 और खलासी शम्भू, पिता रामनाथ गायब हो गया है. इस संबंध में यूपी के ट्रांसपोर्टर जितेंद्र सिंह ने टैंकर चोरी की शिकायत रविवार को थाने में की. […]
चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड स्थित सरदारपुर के खालसा होटल से हाथरस, यूपी से हुगली, बंगाल जा रहा सरसों तेल से लदा टैंकर संख्या यूपी 62एटी 2670 और खलासी शम्भू, पिता रामनाथ गायब हो गया है. इस संबंध में यूपी के ट्रांसपोर्टर जितेंद्र सिंह ने टैंकर चोरी की शिकायत रविवार को थाने में की. थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. जांच के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
टैंकर मालिक शुशील सिंह ग्राम कंरपुरथाना शाहगंज जिला जौनपुर तथा ट्रांसपोर्टर ने बताया कि 26 मई को मटरूमल धन्नालाल तेल मिल, हाथरस, यूपी से सरसों तेल लाद कर हुगली, बंगाल के लिए चला था. 1 जून को टैंकर चालक लालमणि पिता सुखाल ग्राम पलिया देवापुर थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर, यूपी ने चंदौसी से फोन किया कि वे आरटीओ कार्यालय के पास हूं.
टैंकर मालिक जब चालक से मिला तो चालक ने बताया कि खालसा होटल, सरदारपुर, चौपारन में खाना खाया, उसके बाद मुझे होश नहीं है कि कैसे आरटीओ ऑफिस के पास पहुंचा हूं. टैंकर मालिक चालक को लेकर थाना पहुंचा एवं टैंकर और खलासी के गायब होने की सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




