उग्रवाद प्रभावित जमुनियांतरी में पुलिस ने नष्ट किये ढाई एकड़ में लगे अफीम के खेत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 8:01 PM
– पोस्ते की खेती को नष्ट करते पुलिस अधिकारी चौपारण : प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित जमुनियांतरी, ढोढ़ीया एवं दुरागड़ा सहित कई गांवों में शुक्रवार को अफीम की खेती को लेकर छापेमारी की गयी. पुलिस ने उक्त ग्राम में अलग-अलग स्थानों पर करीबन ढाई एकड़ में अवैध रूप से लगाये गये नशीले पदार्थ अफीम की खेती […]
– पोस्ते की खेती को नष्ट करते पुलिस अधिकारी
चौपारण : प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित जमुनियांतरी, ढोढ़ीया एवं दुरागड़ा सहित कई गांवों में शुक्रवार को अफीम की खेती को लेकर छापेमारी की गयी. पुलिस ने उक्त ग्राम में अलग-अलग स्थानों पर करीबन ढाई एकड़ में अवैध रूप से लगाये गये नशीले पदार्थ अफीम की खेती नष्ट कर दी. छापामारी दल में थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे.
वहीं, उसके आपपास के गांवों में भी पुलिस बल ने छापेमारी की. बड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन की टीम उक्त गावों तक पहुंच सकी. जमुनियांतरी तक पहुंचने में छापामारी दल को करीबन सात किलोमीटर पैदल जंगली पगडंडी मार्गों से गुजरना पड़ा. थाना प्रभारी श्री दास ने बताया कि पोस्ते की खेती करने वाला का नाम पता लगाया जा रहा है. उनके विरूद्ध एफआईआर कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










