सरकारी योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारें

हजारीबाग : जिला योजना समिति की बैठक की गुरुवार को सूचना भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री-सह-जिले के प्रभारी मंत्री सरयू राय ने की. मंत्री ने कहा कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के लिए निर्धारित लाभांश की राशि उनके खाते में समय पर जाये. इसके लिए विभागीय स्तर से कार्रवाई करने […]
हजारीबाग : जिला योजना समिति की बैठक की गुरुवार को सूचना भवन में हुई. इसकी अध्यक्षता खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री-सह-जिले के प्रभारी मंत्री सरयू राय ने की. मंत्री ने कहा कि जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के लिए निर्धारित लाभांश की राशि उनके खाते में समय पर जाये. इसके लिए विभागीय स्तर से कार्रवाई करने का उन्होंने निर्देश दिया.
मंत्री ने कहा कि प्रखंड ही नहीं, पंचायत स्तर पर भी इस मामलों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को तत्पर रहना जरूरी है. सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फायदा सीधे समूहों तक पहुंचना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




