दाल-भात केंद्र में खाना खाते थे 80 लोग रजिस्टर में दर्ज होते थे 380 लोगों के नाम

हजारीबाग : शहर में संचालित मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्रों में बड़ी गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ है. सदर एसडीओ ने मंगलवार को इसे लेकर शहर के नया और पुराना बस स्टैंड स्थित दाल भात योजना केंद्रों में एक साथ छापामारी की. छापामारी के दौरान पाया गया कि संचालकों की ओर से 30 लोगों को […]
हजारीबाग : शहर में संचालित मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्रों में बड़ी गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ है. सदर एसडीओ ने मंगलवार को इसे लेकर शहर के नया और पुराना बस स्टैंड स्थित दाल भात योजना केंद्रों में एक साथ छापामारी की.
छापामारी के दौरान पाया गया कि संचालकों की ओर से 30 लोगों को खाना खिलाया जाता था, जबकि रजिस्टर में 380 लोगों के नाम अंकित किये जाते थे. छापामारी के बाद एसडीओ केंद्र के संचालक जन सहयोग महिला समिति आनंदपुरी और मधुबाला महिला मंडल, ओकनी के सदस्यों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गये. एसडीओ पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं. इस मामले को लेकर डीएसओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




