लाॅज में नाबालिग से दुष्कर्म

Published at :30 Nov 2017 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
लाॅज में नाबालिग से दुष्कर्म

हजारीबाग: हजारीबाग शहर में खिरगांव पांडेय टोला स्थित लाॅज में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बुधवार सुबह परिजन और मुहल्लेवालों ने लड़की को लॉज से निकलते देखा, तो हंगामा शुरू कर दिया. लॉज के बाहर खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया. लाॅज के छात्रों के साथ मारपीट […]

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग शहर में खिरगांव पांडेय टोला स्थित लाॅज में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बुधवार सुबह परिजन और मुहल्लेवालों ने लड़की को लॉज से निकलते देखा, तो हंगामा शुरू कर दिया. लॉज के बाहर खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया. लाॅज के छात्रों के साथ मारपीट की.

बड़ा बाजार टीओपी पुलिस को घटनास्थल पर बुला कर पूरी घटना की जानकारी दी गयी. पुलिस ने नाबालिग के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. छात्र खेमलाल गंझू को आरोपी बनाया गया है.

वह केरेडारी के पतरा गांव का रहनेवाला है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी गयी. प्राथमिकी के अनुसार, 28 नवंबर की रात 10 बजे नाबालिग शौच के लिए बाहर गयी थी. इसी दौरान खेमलाल गंझू उसे जबरन लॉज ले आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola