महागौरी की पूजा में शामिल हुए श्रद्धालु
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2017 10:25 AM (IST)
विज्ञापन

चतरा: शारदीय नवरात्र के आठवें दिन महागौरी दुर्गा की पूजा भक्तिभाव से की गयी. पूजा को लेकर पूजा पंडाल व मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. गुरुवार शाम पूजा पंडालों में आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शहर के काली मंदिर, जतराहीबाग, दुर्गा मंडप, केसरी चौक स्थित दुर्गा […]
विज्ञापन
चतरा: शारदीय नवरात्र के आठवें दिन महागौरी दुर्गा की पूजा भक्तिभाव से की गयी. पूजा को लेकर पूजा पंडाल व मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. गुरुवार शाम पूजा पंडालों में आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शहर के काली मंदिर, जतराहीबाग, दुर्गा मंडप, केसरी चौक स्थित दुर्गा मंदिर समेत अन्य पूजा पंडालों में शाम में संधि पूजा की गयी.
पूजा को लेकर चारों ओर उल्लास का माहौल है. जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी क्लब द्वारा पंडालों के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. पूरा शहर दूधिया रोशनी से जगमगा रहा है. बिजली के रंग-बिरंगे बल्बों की सजावट देखते ही बन रही है.
पूजा को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. दंडाधिकारी व जिला बल के जवान तैनात हैं. क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त लगा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




