घर ध्वस्त, फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

तेतरबीरा गांव में जंगली हाथियों का तांडव

तेतरबीरा गांव में जंगली हाथियों का तांडव भरनो. प्रखंड के तेतरबीरा गांव में गत रविवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया. हाथियों ने रामजन्म लोहरा के कच्चे घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. दीवार गिरने से रसोई में रखा सारा सामान नष्ट हो गया, वहीं घर के अंदर रखा करीब एक मन चावल भी हाथियों ने खा लिया. गनीमत रही कि रामजन्म लोहरा का पूरा परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था. यदि परिवार उसी कमरे में होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे और हाथियों को देख जान बचाकर घर से बाहर निकल गये. इसके बाद सभी ने पड़ोसी के घर में शरण ली. हाथियों के झुंड ने गांव के अन्य किसानों की भी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया. ललित उरांव, गंदिरा उरांव, बुद्धू उरांव समेत कई किसानों के सब्जी के खेतों को रौंदकर बर्बाद कर दिया. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शोरगुल कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा. पीड़ित परिवारों ने वन विभाग से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी हाथियों ने गांव में कई घरों और खेतों को नुकसान पहुंचाया था, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला है. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड आधा दर्जन से अधिक संख्या में है, जिसमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं. फिलहाल हाथियों का यह झुंड पैला पहाड़ क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है, जिससे आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >