गुमला. गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी पर अंतिम कील ठोक दिया है. सब जनरल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ काका जो की लातेहार जिला का रहने वाला है. उसने गुमला में शून्य पड़े जेजेएमपी संगठन को पुनः जीवित करने की योजना बनायी और इसी मकसद से वह लातेहार से चलकर गुमला के डुमरी में प्रवेश किया.
बचे चार उग्रवादी भी पुलिस के हत्थे चढ़े
ताकि मृत पड़े संगठन को पुनः जीवित कर सके. लेकिन गुमला पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई के कारण जेजेएमपी की मंशा पर पानी फिर गया. गुमला पुलिस की चतुराई भरे ऑपरेशन से बचे खुचे जो चार जेजेएमपी के उग्रवादी थे. वह भी पुलिस के हत्थे चढ़ गये. इन चार उग्रवादियों के पकड़े जाने के बाद गुमला में जेजेएमपी का पूरी तरह सफाया हो गया है.
ये भी पढ़ें: फेसबुक दोस्ती के बाद युवती ने लगाए गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर दो बार गर्भपात कराने का दावा
पहले सुप्रीमो गिरफ्तार, अब सदस्यों पर शिकंजा
इससे पहले पुलिस ने जेजेएमपी के सुप्रीमो रामदेव उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसके बाद जेजेएमपी के जो भी सदस्य हैं. उन लोगों को पुलिस एक एक कर पकड़ रही है.
ये भी पढ़ें: गुमला के डुमरी में मनाया गया रोपा पर्व, यहां अनोखा परंपरा है
