गुमला. शहर की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो को आपत्तिजनक व अश्लील शब्दों के साथ वायरल किये जाने का आरोप लगाते हुए गुमला थाना में शिकायत दर्ज करायी है. युवती ने पुलिस से मामले की जांच कर फोटो वायरल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
फोटो इंस्टाग्राम पर की जा रही वायरल
शिकायत में युवती ने बताया है कि 15 अगस्त को उसे जानकारी मिली कि उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल की जा रही है. फोटो के साथ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. युवती ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
ये भी पढ़ें: जेजेएमपी के खिलाफ गुमला पुलिस की कार्रवाई, पांच लाख का इनामी उग्रवादी समेत चार गिरफ्तार, AK-56 व SLR बरामद
