गुमला : महिला दुकानदार ने उधार में नहीं दिया बिस्‍कुट तो कर दी हत्या

Published at :04 Apr 2017 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : महिला दुकानदार ने उधार में नहीं दिया बिस्‍कुट तो कर दी हत्या

जारी प्रखंड में हुए दोहरे हत्याकांड का उदभेदन प्रतिनिधि, गुमला उधारी में बिस्कुट नहीं मिला तो युवक ने दो महिलाओं की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या बीते 26 मार्च को हुयी थी. गुमला जिला के जारी प्रखंड स्थित कोंकडीह गांव में सेरीफिना बड़ा व अलबेरथा तिर्की की गला रेत कर हत्‍या कर दी गयी […]

विज्ञापन

जारी प्रखंड में हुए दोहरे हत्याकांड का उदभेदन

प्रतिनिधि, गुमला

उधारी में बिस्कुट नहीं मिला तो युवक ने दो महिलाओं की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या बीते 26 मार्च को हुयी थी. गुमला जिला के जारी प्रखंड स्थित कोंकडीह गांव में सेरीफिना बड़ा व अलबेरथा तिर्की की गला रेत कर हत्‍या कर दी गयी थी. पुलिस ने 10 दिन बाद इस दोहरे हत्याकांड का उदभेदन करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी कोंकडीह गांव के समीर कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस गिरफ्त में आये समीर ने बताया कि दो पैकेट बिस्कुट उधारी में मांगा था. लेकिन अलबेरथा तिर्की ने अपने दुकान से बिस्कुट देने से इंकार कर दिया. इसी गुस्‍से में रात को जब अलबेरथा दुकान बंद कर घर में थी. तभी समीर पहुंचा और अलबेरथा व सेरोफिना की कलम छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी.

एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत ने कहा कि मामूली कारण से हत्या हुई है. दोनों मृतका के पति गोवा में मजदूरी करते हैं. हत्या के दिन सिर्फ दोनों महिलाएं घर पर थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola