गरीबों के बीच मच्छरदानी का वितरण

Published at :27 Sep 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों के बीच मच्छरदानी का वितरण

गुमला : नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 की पार्षद शैल मिश्र के आवास में सोमवार को गरीब व असहाय लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष सविंद्र सिंह, अजजा मोरचा की जिलाध्यक्ष शकुंतला उरांव व पार्षद ने वार्ड के 50 लाभुकों को मच्छरदानी दिये. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्षद द्वारा वार्ड […]

विज्ञापन

गुमला : नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 की पार्षद शैल मिश्र के आवास में सोमवार को गरीब व असहाय लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष सविंद्र सिंह, अजजा मोरचा की जिलाध्यक्ष शकुंतला उरांव व पार्षद ने वार्ड के 50 लाभुकों को मच्छरदानी दिये.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्षद द्वारा वार्ड के गरीब असहाय लाभुकों के बीच स्वनिधि से मच्छरदानी का वितरण करना सराहनीय है. उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे रात में मच्छरदानी लगाकर सोयें, ताकि मलेरिया पीड़ित होने से बच सकें. पार्षद ने कहा कि मैंने स्वनिधि में आप सभी लाभुकों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया. मौके पर संजय साहू, चतुर राम, पार्वती देवी, मौना देवी, मुन्ना नायक, सबिता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी व सरिता देवी सहित कई लाभुक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola