नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश

गुमला : रांची जोन के डीआइजी आरके धान सोमवार को गुमला पहुंचे. समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिले के अपराध, उग्रवाद व नक्सली घटना की समीक्षा की. किस थाने में क्या घटना घटी. पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है, इसके बारे में डीआइजी ने पूछताछ की. लंबित केसों की […]
गुमला : रांची जोन के डीआइजी आरके धान सोमवार को गुमला पहुंचे. समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिले के अपराध, उग्रवाद व नक्सली घटना की समीक्षा की. किस थाने में क्या घटना घटी. पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है, इसके बारे में डीआइजी ने पूछताछ की.
लंबित केसों की समीक्षा करते हुए केसों को निष्पादन करने के लिए कहा. उन्होंने दो दिन पहले रांची में हुई बैठक में डीजीपी डीके पांडेय द्वारा मिले दिशा निर्देश के बारे में सभी पुलिस पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए नक्सली व उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में एसपी भीमसेन टुटी के अलावा जिला के सभी पुलिस पदाधिकारी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










