सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्रकार घायल

Published at :26 Dec 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्रकार घायल

घाघरा घूमने गये थे, लौटने के क्रम में हुआ हादसा मृतक युवक के परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल घाघरा(गुमला) : घाघरा में सड़क हादसे में गुमला शहर के बाजारटांड़ निवासी मोहम्मद रिजवान कुरैशी की मौत हो गयी. वहीं पत्रकार सुनील चौबे घायल हो गये. सुनील का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है. […]

विज्ञापन

घाघरा घूमने गये थे, लौटने के क्रम में हुआ हादसा

मृतक युवक के परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल

घाघरा(गुमला) : घाघरा में सड़क हादसे में गुमला शहर के बाजारटांड़ निवासी मोहम्मद रिजवान कुरैशी की मौत हो गयी. वहीं पत्रकार सुनील चौबे घायल हो गये. सुनील का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है. रिजवान की मौत से बाजारटांड़ व चांदनी चौक में शोक की लहर है.

वहीं मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार रिजवान व सुनील मोटरसाइकिल से घाघरा प्रखंड घूमने गये थे. देर शाम को दोनों बाइक से लौट रहे थे. तभी गुमला व घाघरा रूट के मुख्य पथ पर मसरिया मोड़ के समीप टेंपो की चपेट में आने से दोनों बाइक के साथ फेंका गये. स्थानीय पुलिस व पत्रकारों के सहयोग से दोनों को गुमला सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के क्रम में रिजवान की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि सुनील का सिर फट गया है.

चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है. इधर मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया. क्योंकि रिजवान की मौत कैसे हुई. इसकी जानकारी कोई भी परिजनों को नहीं दे रहा था. जबकि घायल सुनील के इलाज में सभी व्यस्त थे. इस कारण मृतक के परिजन गुस्सा गये व हंगामा किये. घटना की सूचना पर गुड्डू, उपेश, मुकेश, जाैली, गौतम सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola