सिसई में मामा-भांजे की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2015 12:48 AM

विज्ञापन

सिसई (गुमला) : गुमला-रांची मुख्य मार्ग स्थित नागफेनी लावागाई के समीप गुरुवार की सुबह सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में गुमला प्रखंड के खोरा पतराटोली निवासी कृष्णा साहू (45) और जवाहर साहू (35) शामिल हैं. दोनों मामा-भांजा हैं. जानकारी के अनुसार प्रात: 10.30 बजे कृष्णा और जवाहर अपनी बाइक से […]

विज्ञापन
सिसई (गुमला) : गुमला-रांची मुख्य मार्ग स्थित नागफेनी लावागाई के समीप गुरुवार की सुबह सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में गुमला प्रखंड के खोरा पतराटोली निवासी कृष्णा साहू (45) और जवाहर साहू (35) शामिल हैं. दोनों मामा-भांजा हैं.
जानकारी के अनुसार प्रात: 10.30 बजे कृष्णा और जवाहर अपनी बाइक से साप्ताहिक हाट के लिए सिसई जा रहे थे.
इसी दौरान नागफेनी लावागाई के समीप एक टेंपो से उतर रहे सवारी को बचाने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे चेसिस वाहन से टकरा गये. गंभीर रूप से घायल दोनों को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola