..बीडीओ ने चावल दिवस में राशन दुकान बंद पाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2015 7:06 PM
रायडीह. प्रखंड विकास पदाधिकारी शिशिर कुमार सिंह ने बुधवार को चावल दिवस पर परसा पंचायत के महुआटोली के राशन डीलर भीखाराम भगत की राशन दुकान की जांच की. जांच मेंे बीडीओ ने चावल दिवस में दुकान बंद पाया. निरीक्षण के क्रम में महुवाटोली के लाभुकों ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर यह शिकायत की है […]
रायडीह. प्रखंड विकास पदाधिकारी शिशिर कुमार सिंह ने बुधवार को चावल दिवस पर परसा पंचायत के महुआटोली के राशन डीलर भीखाराम भगत की राशन दुकान की जांच की. जांच मेंे बीडीओ ने चावल दिवस में दुकान बंद पाया. निरीक्षण के क्रम में महुवाटोली के लाभुकों ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर यह शिकायत की है कि हमें सिर्फ 35 किलो की जगह 32 किलो चावल प्राप्त होता है. लेकिन डीलर द्वारा 35 किलो का पैसा लिया जाता है. इस पर बीडीओ ने कहा कि उचित कार्रवाई की जायेगी. शिकायत करनेवालो में ग्रेस तिर्की, मधन्ती तिर्की, रूपाल उरांव, रमेश मुंडा, ग्रेस केरकेट्टा व अन्य लाभुक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










