चार करोड़ का व्यवसाय प्रभावित
26 गुम 15 में, नक्सली भय से सुनसान जशपुर रोड की सड़क गुमला. भाकपा माओवादी का झारखंड व बिहार बंद जिले में दूसरे दिन भी असरदार रहा. नक्सली भय से लोग अपने घरों में दुबके रहे. हालांकि बंद के दौरान कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. नक्सली डर से दो दिनों के बंद […]
26 गुम 15 में, नक्सली भय से सुनसान जशपुर रोड की सड़क
गुमला. भाकपा माओवादी का झारखंड व बिहार बंद जिले में दूसरे दिन भी असरदार रहा. नक्सली भय से लोग अपने घरों में दुबके रहे. हालांकि बंद के दौरान कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. नक्सली डर से दो दिनों के बंद से लगभग चार करोड़ रुपये का व्यवसाय प्रभावित हुआ है. मंगलवार को शहर में साप्ताहिक बाजार लगता है.
लेकिन नक्सली डर से बाजार में बहुत कम किसान पहुंचे. गाड़ी भी नहीं चल रही थी. जिस कारण किसान बाजार नहीं आ सके. इस कारण सब्जियों के दाम ऊंचे भाव में बिके. नक्सलियों के भय से 48 घंटे तक गुमला जिले की जिंदगी थमी रही. शहर से गांव तक की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. वाहनों का परिचालन नहीं हुआ. शहर व प्रखंड की सभी दुकानें बंद रही..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










