22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सड़क दुर्घटना में अखबार विक्रेता घायल

भरनो. भरनो प्रखंड मुख्यालय निवासी सह अखबार विक्रेता मनोज केसरी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में भरती किया गया. जहां इलाज के बाद मनोज को छोड़ दिया गया. जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन की भांति गुरुवार की सुबह सात बजे मनोज अपनी साइकिल से अखबार बांटने […]

भरनो. भरनो प्रखंड मुख्यालय निवासी सह अखबार विक्रेता मनोज केसरी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में भरती किया गया. जहां इलाज के बाद मनोज को छोड़ दिया गया. जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन की भांति गुरुवार की सुबह सात बजे मनोज अपनी साइकिल से अखबार बांटने निकला था. अचानक स्कूल चौक के समीप रांची की ओर से आ रही अल्टो कार ने मनोज की साइकिल को पीछे से धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस दुर्घटना में उसकी साइकिल टूट गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें