28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विश्व में भारत के गणितीय प्रतिभा का सम्मान है : डीके महतो

डीएवी स्कूल में गणित की भूमिका विषय पर प्रतियोगिताश्रीधर समूह प्रथम व द्वितीय स्थान पर आर्यभट्ट समूह गुमला. सुप्रसिद्ध गणितज्ञ एस रामानुजम की जयंती के अवसर पर गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में गणित सप्ताह के तहत गणित की भूमिका विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा नवम व दशम के […]

डीएवी स्कूल में गणित की भूमिका विषय पर प्रतियोगिताश्रीधर समूह प्रथम व द्वितीय स्थान पर आर्यभट्ट समूह गुमला. सुप्रसिद्ध गणितज्ञ एस रामानुजम की जयंती के अवसर पर गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में गणित सप्ताह के तहत गणित की भूमिका विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा नवम व दशम के 99 विद्यार्थी शामिल हुए. सभी विद्यार्थियों को चार समूहों में विभक्त किया गया. जिसमें 85 अंक के साथ श्रीधर समूह प्रथम स्थान पर रहा. इसी तरह 70 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर आर्यभट्ट, 65 अंक के साथ तृतीय ब्रह्मदत्त तथा 60 अंक के साथ चतुर्थ स्थान पर भास्कर समूह रहा. इससे पूर्व एस रामानुजम की तसवीर पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. प्राचार्य डीके महतो ने कहा कि गणित के क्षेत्र में भारतीय गणितज्ञों का आयोजन सराहनीय रहा है. भारत ने ही विश्व को शून्य सहित दशमलव पद्धति का परिचय प्राप्त कराया. आज भी पूरे विश्व में गणितीय प्रतिभा का सम्मान हो रहा है. उन्होंने विद्यार्थियोंे से विज्ञान और गणित के क्षेत्र में अनुसंधान एवं मौलिक विचारों ाके प्रस्तुत कर पूरे विश्व में अपनी श्रेष्ठता साबित करने की अपील की. कार्यक्रम में गणित शिक्षक पीके मोहंती, शैलेंद्र कुमार सिंह, आशीष मिश्रा सहित जीवन कुमार पांडेय, सुधा कुमारी, आरके सुतार, एसके आचार्या, रोबिन अधिकारी, डीके सिंह सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें