रायडीह. रायडीह प्रखंड के मरदा गांव के सैकड़ों महिला व पुरुषों ने शुक्रवार को नशा उन्मूलन अभियान चलाया. लाठी डंडा से लैस होकर सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुषों ने नवाटोली, वासुदेव कोना, वैद्याटोली, रायडीह, कुड़ु, छत्तरपुर आदि गांवों में घूम-घूम कर अभियान चलाया और लोगों से नशापान से दूर रहने की हिदायत दी. साथ ही शराब व हडि़या बनाने वालों को नशापान की सामग्री नहीं बनाने की चेतावनी दी. अभियान में सानू वैद्या, बानू वैद्या, जसिंता बेक, एमेल्दा बेक, रामविलास सिंह, वैद्यनाथ सिंह, सलौमी बेक, कलावती देवी, महावीर सिंह, बालेश्वरी देवी, कलिस्ता बेग, संगीता कुमारी सहित कई लोग शामिल थे.
रायडीह में नशा उन्मूलन अभियान चलाया
रायडीह. रायडीह प्रखंड के मरदा गांव के सैकड़ों महिला व पुरुषों ने शुक्रवार को नशा उन्मूलन अभियान चलाया. लाठी डंडा से लैस होकर सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुषों ने नवाटोली, वासुदेव कोना, वैद्याटोली, रायडीह, कुड़ु, छत्तरपुर आदि गांवों में घूम-घूम कर अभियान चलाया और लोगों से नशापान से दूर रहने की हिदायत दी. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement