दुकान की जांच में हुआ खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2020 12:12 AM
बिशुनपुर : चिंगरी व चिंगरी नवाटोली के कार्डधारियों ने डीलर छोटू अंसारी पर निर्धारित मापदंड से कम राशन देने व चीनी व केरोसिन दिये बगैर कार्ड में चढ़ाने का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत कार्डधारियों ने एमओ गणेश राम महतो से की है. शिकायत पर एमओ गणेश राम महतो ने संबंधित राशन दुकान का निरीक्षण […]
बिशुनपुर : चिंगरी व चिंगरी नवाटोली के कार्डधारियों ने डीलर छोटू अंसारी पर निर्धारित मापदंड से कम राशन देने व चीनी व केरोसिन दिये बगैर कार्ड में चढ़ाने का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत कार्डधारियों ने एमओ गणेश राम महतो से की है. शिकायत पर एमओ गणेश राम महतो ने संबंधित राशन दुकान का निरीक्षण किया. लाभुकों को कम राशन देते हुए छोटू अंसारी को पकड़ा गया. एमओ ने कहा कि दुकान के निरीक्षण में कार्डधारियों द्वारा लगाये गये आरोप को सही पाया गया.
10 किलो की जगह सात किलो की अनाज लाभुकों को दिया जा रहा था. जबकि कई कार्डधारियों के कार्ड में केरोसिन व चीनी दिये बगैर गत माह का कार्ड में आपूर्ति दर्शाया गया है. उन्होंने कहा कि अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खाद्य आपूर्ति को सूचित किया हूं. डीलर पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










