देवाकी बाबाधाम में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2019 1:21 AM
घाघरा : सावन माह की अंतिम सोमवारी पर प्रखंड के देवाकी बाबाधाम मंदिर में राज्य सभा सांसद समीर उरांव सहित हजारों लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर भीड़ काफी अधिक थी. वहीं राज्य सभा सांसद के आने की सूचना पर काफी संख्या में भाजपा समर्थक मंदिर परिसर पहुंचे […]
घाघरा : सावन माह की अंतिम सोमवारी पर प्रखंड के देवाकी बाबाधाम मंदिर में राज्य सभा सांसद समीर उरांव सहित हजारों लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर भीड़ काफी अधिक थी. वहीं राज्य सभा सांसद के आने की सूचना पर काफी संख्या में भाजपा समर्थक मंदिर परिसर पहुंचे थे. पूजा के बाद राज्य सभा सांसद ने कहा कि हर वर्ष वे देवाकी मंदिर में जलाभिषेक करते हैं. इसी निमित पूजा-अर्चना के लिए आये है.
उन्होंने देवाकी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार से बात करने की बात कही, ताकि इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके. वहीं सोमवारी के अवसर पर समिति द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया था. मौके पर विजय कुमार साहू, किशोर कुमार जायसवाल, प्रेम कुमार साहू, अमित नाग, अमित ठाकुर, अमित सिंह, नीरज कुमार सिंह, मुरली मनोहर सिंह, अरुण साहू, दिलीप साहू, कुलदीप पासवान, प्रेम कुमार साहू सहित प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










