हत्या के आरोपी ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के फसिया ढोढरीटोली निवासी विनोद प्रधान (24) ने सोमवार की रात अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में मृतक के भाई जगदीश प्रधान ने बताया कि विनोद 15 दिनों पूर्व जेल से बाहर निकला था. वह फसिया ढोढरीटोली में युवक-युवती हत्याकांड मामले में जेल […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला थाना क्षेत्र के फसिया ढोढरीटोली निवासी विनोद प्रधान (24) ने सोमवार की रात अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में मृतक के भाई जगदीश प्रधान ने बताया कि विनोद 15 दिनों पूर्व जेल से बाहर निकला था. वह फसिया ढोढरीटोली में युवक-युवती हत्याकांड मामले में जेल में था.
आपके शहर में
विज्ञापन
सोमवार की रात विनोद खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया. सुबह दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगायी गयी, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला. तब घर का छप्पर उखाड़ कर देखा कि उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. उसने आत्महत्या क्यों की है, इसकी जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन