हत्या के विरोध में सड़क जाम, लाठीचार्ज

Published at :18 Mar 2018 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के विरोध में सड़क जाम, लाठीचार्ज

बसिया(गुमला) : बसिया प्रखंड के पोकटा गांव निवासी ठेकेदार नीरज सिंह हत्याकांड में शामिल आरोपी शांति सेना के सदस्य कारू सिंह व पप्पू सोनी के हथियार का लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. ग्रामीणों ने शनिवार को करीब साढ़े तीन घंटे तक सिमडेगा-रांची रोड को जाम रखा. दोपहर […]

विज्ञापन

बसिया(गुमला) : बसिया प्रखंड के पोकटा गांव निवासी ठेकेदार नीरज सिंह हत्याकांड में शामिल आरोपी शांति सेना के सदस्य कारू सिंह व पप्पू सोनी के हथियार का लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. ग्रामीणों ने शनिवार को करीब साढ़े तीन घंटे तक सिमडेगा-रांची रोड को जाम रखा. दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने लोगों से सड़क जाम समाप्त करने को कहा,

पर वे नहीं माने. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसमें कई लोग घायल हुए. मृतक की मां और बहन समेत कई को हिरासत में लेकर पुलिस बसिया थाना ले आयी. देर शाम उन्हें छोड़ा गया. मृतक की मां ने कहा है कि पुलिस दोषियों को बचा रही है. वहीं उनके बेटे की बाइक और मोबाइल फोन का पुलिस अब तक पता नहीं लगा पायी है.

ठेकेदार नीरज सिंह हत्याकांड
मृतक की मां ने कहा कि शांति सेना के सदस्यों का हथियार का लाइसेंस रद्द हो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola