गुमला : हनुमान सिक्का के लिए महिला का अपहरण, घर लौटी अपहृता ने फांसी लगायी

घाघरा (गुमला) : गुमला के घाघरा में हनुमान छाप लाल सिक्का के चक्कर में देवाकी गांव की एक महिला का पांच अपराधियों ने 22 फरवरी की शाम लगभग सात बजे अपहरण कर लिया. 23 फरवरी की शाम को महिला को छोड़ दिया गया. अपहृता अपने घर पहुंची और शनिवार सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर […]
घाघरा (गुमला) : गुमला के घाघरा में हनुमान छाप लाल सिक्का के चक्कर में देवाकी गांव की एक महिला का पांच अपराधियों ने 22 फरवरी की शाम लगभग सात बजे अपहरण कर लिया. 23 फरवरी की शाम को महिला को छोड़ दिया गया. अपहृता अपने घर पहुंची और शनिवार सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची घाघरा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने अपहरण के बाद महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जतायी.
मौके पर पहुंचे पुलिस निरीक्षक बीके वर्मा ने कहा कि यह अंधविश्वास का मामला है. अंधविश्वास में आत्महत्या की गयी है. यह मामला दुष्कर्म का नहीं हो सकता है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




