पुलिस विभाग रुचि ले पैसा देने के लिए तैयार हूं

Published at :26 Oct 2017 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस विभाग रुचि ले पैसा देने के लिए तैयार हूं

गुमला: विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा है कि गुमला शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए मैं 10 लाख रुपये देने को तैयार हूं. इसकी घोषणा भी मैंने कर दी है, लेकिन पुलिस विभाग द्वारा अभी तक सीसीटीवी खरीदने के लिए कोटेशन नहीं दिया है. जिस कारण अभी तक सीसीटीवी खरीदने की प्रक्रिया शुरू नहीं […]

विज्ञापन
गुमला: विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा है कि गुमला शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए मैं 10 लाख रुपये देने को तैयार हूं. इसकी घोषणा भी मैंने कर दी है, लेकिन पुलिस विभाग द्वारा अभी तक सीसीटीवी खरीदने के लिए कोटेशन नहीं दिया है. जिस कारण अभी तक सीसीटीवी खरीदने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई. श्री उरांव पत्रकारों से बात कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा रूचि नहीं लेने के कारण सीसीटीवी खरीदने का मामला लटका हुआ है. विधायक ने कहा कि गुमला के तत्कालीन एसपी भीमसेन टुटी की मांग पर मैंने गुमला शहर में 10 स्थानों पर पुलिस बीट के लिए कमरा बनवा दिया हूं, ताकि वहां पुलिस के जवान या पदाधिकारी गरमी, बरसात व ठंडा के मौसम में रह कर ड्यूटी कर सके, लेकिन उसका उपयोग नहीं हो रहा है.

विधायक ने कहा कि मैंने अच्छे काम के लिए फंड दिया था. पुलिस विभाग का दायित्व है कि उक्त पुलिस बीट का उपयोग हो. विधायक ने गुमला की कई बड़ी सड़कों के निर्माण पर कहा कि टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने पर सड़क बन जायेगी. उन्होंने बताया कि चैनपुर से कुरूमगढ़ होते हुए खरका तक सड़क बनेगी. इसके अलावा करमटोली से लेकर बांसडीह होते हुए कांसीर गांव तक, मेराल से जारी होते हुए भीखमपुर तक सड़क बनेगी. बाइपास सड़क पर कहा कि काम धीरे हो रहा है. इस मुद्दे को मैं विधानसभा में उठाऊंगा. उन्होंने कहा कि बाइपास सड़क बनना जरूरी है. ठेकेदार को इसमें रूचि लेनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola