बेटी की विवाह के पैसे व गहने की चोरी, केस दर्ज

गुमला: गुमला शहर के गौस नगर निवासी मोहम्मद इरशाद ने गुमला थाना में आवेदन सौंप कर गौस नगर के चार लोगों पर घर में चोरी करने का केस दर्ज कराया है. इसमें काजू, राजा, रोजित व काजू का जीजा को आरोपी बनाया है. दर्ज केस में कहा है कि मंगलवार की शाम मैं और मेरा […]
गुमला: गुमला शहर के गौस नगर निवासी मोहम्मद इरशाद ने गुमला थाना में आवेदन सौंप कर गौस नगर के चार लोगों पर घर में चोरी करने का केस दर्ज कराया है. इसमें काजू, राजा, रोजित व काजू का जीजा को आरोपी बनाया है. दर्ज केस में कहा है कि मंगलवार की शाम मैं और मेरा पूरा परिवार टोटो में मुहर्रम जुलूस में शामिल होने गया था. जुलूस देखने में काफी रात होने पर नहीं लौटे.
बुधवार की सुबह घर लौटने पर दरवाजा खोलने पर चोरी होने की जानकारी मिली. मैंने जब अपने सामान का मिलान किया, तो पाया बेटी की शादी के लिए रखा एक लाख रुपया, सोने व चांदी का 75 हजार रुपये का गहना गायब है.
उपरोक्त चारों ही गौश नगर में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. मुझे शक है कि उपरोक्त चारों ने मेरे घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर सारा सामान व पैसा ले गये हैं. उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना के बाद मेरी आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है, क्योंकि मैंने बड़ी मेहनत से बेटी की शादी के लिए पैसा व गहने जमा किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




