गोड्डा : रोहिणी नक्षत्र के साथ शुरू हुई धान खेती की तैयारी, खेतों में उतरे किसान

Godda News : मानसून से पहले गोड्डा जिले के हनवारा क्षेत्र में कृषि गतिविधियां तेज हो गई हैं. किसानों ने धान की खेती की तैयारी शुरू कर दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

हनवारा से फिरोज आलम की रिपोर्ट

Godda News : महागामा प्रखंड के हनवारा क्षेत्र में किसानों ने धान की खेती की तैयारी तेज कर दी है.  क्षेत्र के कई किसानों ने अपने खेतों में धान का बीज डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. किसानों का मानना है कि रोहिणी नक्षत्र में धान का बीज डालने से बिचड़ा (धान की नर्सरी) अच्छी तरह तैयार होता है, जिससे आगे की खेती में लाभ मिलता है. 

रोहिणी नक्षत्र में धान बुआई शुरू

स्थानीय किसानों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रोहिणी नक्षत्र को धान की बुआई के लिए शुभ माना जा रहा है. इसी कारण किसान खेतों की तैयारी पूरी कर धान का बीज डालने में जुटे हैं. किसानों का मानना है कि इस अवधि में बोए गए बीजों से बेहतर बिचड़ा तैयार होता है. 

अच्छी पैदावार की उम्मीद में जुटे किसान

किसानों का कहना है कि समय पर बिचड़ा तैयार होने के बाद मानसून की स्थिति के अनुसार खेतों में रोपनी का कार्य शुरू किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष मौसम अनुकूल रहा तो धान की अच्छी पैदावार होगी.  बेहतर उत्पादन के लिए किसान बीज उपचार, खेत की तैयारी और सिंचाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, जिससे बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके. 

ये भी पढ़ेंछह साल से खाली है झारखंड महिला आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी, 5200 से अधिक मामले लंबित

ये भी पढ़ेंई-वेस्ट पर झारखंड हाइकोर्ट सख्त: राज्य सरकार से मांगा जवाब, 2 जुलाई को अगली सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >