सरकार दिखा रही इसीएल के मामले में सुस्ती
Updated at : 27 May 2017 10:02 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : राजमहल कोल परियोजना लगातार दो माह से जमीन संबंधी मामले को लेकर राज्य व केंद्र सरकार को अवगत करा चुका है. इसीएल की परेशानी दिसंबर माह के बाद ज्यादा बढ़ गयी है. पिछले माह इसीएल के अधिकारी सरकार को इस बात से अवगत करा चुके हैं. जानकारी देने के बावजूद जमीन के कारण […]
विज्ञापन
गोड्डा : राजमहल कोल परियोजना लगातार दो माह से जमीन संबंधी मामले को लेकर राज्य व केंद्र सरकार को अवगत करा चुका है. इसीएल की परेशानी दिसंबर माह के बाद ज्यादा बढ़ गयी है. पिछले माह इसीएल के अधिकारी सरकार को इस बात से अवगत करा चुके हैं. जानकारी देने के बावजूद जमीन के कारण उत्पादन पूरी तरह से प्रभावित है. कभी भी परियोजना बंद हो सकती है, बावजूद अब तक सरकार इस ओर विशेष दिलचस्पी नहीं ले रही है.
रानीगंज से हुई है कोयले की तात्कालिक व्यवस्था
श्री झा का कहना है कि तात्कालिक व्यवस्था के तौर पर रानीगंज से कोयले की आपूर्ति कराने का फैसला लिया गया है. फरक्का को रानीगंज से कोयला की आपूर्ति के बावजूद कई इकाई के बंद होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. बताया कि जल्द ही राज्य व केंद्र सरकार को इसीएल के जमीन संबंधी मामले का निराकरण करने की जरूरत है ताकि कोयले की सप्लाई अनवरत रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




