शौचालय में गिरने से इसीएल कर्मी की मौत

Updated at : 26 May 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय में गिरने से इसीएल कर्मी की मौत

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के ऊर्जानगर एनएचएस काॅलोनी के क्वार्टर में शौचालय में गिरने से इसीएल कर्मी अशोक कोतवाल (32) की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार देर रात की है. शौचालय जाने के क्रम में अशोक कोतवाल का पैर फिसल गया और गिर गये. इसके बाद उठ नहीं पाये. परिजनों ने आनन-फानन में […]

विज्ञापन

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के ऊर्जानगर एनएचएस काॅलोनी के क्वार्टर में शौचालय में गिरने से इसीएल कर्मी अशोक कोतवाल (32) की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार देर रात की है. शौचालय जाने के क्रम में अशोक कोतवाल का पैर फिसल गया और गिर गये. इसके बाद उठ नहीं पाये. परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल ले गये.

अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अशोक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. काॅलोनी परिसर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. वहीं इसीएल कर्मियों ने शोक प्रकट किया. इधर, थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर यूडी केस दर्ज किया गया है. अचानक गिरने से मौत हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola