कुएं में शव की थी आशंका निकला कपड़ा का भरा बोरा
Updated at : 12 Feb 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

कुएं के आसपास बिखरा पड़ा था जूता व चप्पल एसडीपीओ ने जादू टोला वालों की करतूर बताया डुमरिया जंगल में पुलिस ने दो घंटे चलाया सर्च ऑपरेशन बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के ललमटिया थाना क्षेत्र के डुमरिया जंगल के समीप लीलाथान मंदिर के कुएं में लाश फेंके जाने की संभावना को लेकर पुलिस ने देर […]
विज्ञापन
कुएं के आसपास बिखरा पड़ा था जूता व चप्पल
एसडीपीओ ने जादू टोला वालों की करतूर बताया
डुमरिया जंगल में पुलिस ने दो घंटे चलाया सर्च ऑपरेशन
बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के ललमटिया थाना क्षेत्र के डुमरिया जंगल के समीप लीलाथान मंदिर के कुएं में लाश फेंके जाने की संभावना को लेकर पुलिस ने देर तक मशक्कत किया. शनिवार को दो जोड़ा चप्पल व जूता देख कर ग्रामीणों ने ललमटिया थाना प्रभारी मनोहर करमाली को सूचना दी. एसडीपीओ महगामा आरके मित्रा, इंस्पेक्टर गोपाल सिंह भी पहुंचे. कुएं की तलाशी के बाद प्लासिटक के बोरे को बाहर निकालने पर कपड़ा से भरा मिला. इससे पूर्व करीब दो घंटे तक डुमरिया के जंगल में पुलिस बल के साथ एसडीपीओ श्री मित्रा ने सर्च अभियान चलाया. अंतत: आशंका पूरी तरह से गलत साबित हुई. एसडीपीओ श्री मित्रा ने कहा कि पूरा मामला तंत्र-मंत्र व जादू टोना के अंधविश्वास का लगता है. किसी ने इसी फिराक में कपड़ा फेंक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




